गुना में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, चेन और नकदी लूटने का आरोप
द्वारका अनुज
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
14 जुलाई 2026
गुना। कैंट थाना क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद रामवीर जाटव पर मंगलवार को कथित रूप से धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। पार्षद का आरोप है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद हमलावर उनके गले से सोने की चेन और जेब में रखे 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

पार्षद के अनुसार, वह वार्ड का भ्रमण कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक हितिका वासल से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित है। मामले की पुलिस जांच जारी है।






