गुना जनसुनवाई में 320 शिकायतों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था से कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना जनसुनवाई में 320 शिकायतों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था से कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 14 जुलाई 2026 

गुना | जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य और नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से जुड़े 320 आवेदन प्राप्त हुए।

 

राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के कारण कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर दोनों विभागों की टीमों ने समन्वय के साथ शिकायतों का निस्तारण किया।

 

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईवी जांच और निःशुल्क कानूनी सहायता जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराईं, जिनका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

 

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें