गुना के पेंशनर्स 24 घंटे की धार्मिक यात्रा पर रवाना, ओरछा और मां पीतांबरा पीठ दतिया में  दर्शन कर धर्म लाभ उठाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना के पेंशनर्स 24 घंटे की धार्मिक यात्रा पर रवाना, ओरछा और मां पीतांबरा पीठ दतिया में  दर्शन कर धर्म लाभ उठाया।

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना | 15 जुलाई 2026

शासकीय पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन, गुना के लगभग 80 सदस्य बुधवार को ओरछा और दतिया स्थित प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने परंपरानुसार तीनों बसों को हरी झंडी दिखाकर किया।

संगठन के सचिव जैनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तीनों बसों के लिए अलग-अलग संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पहली बस की जिम्मेदारी शैलेंद्र शर्मा, दूसरी बस की व्यवस्था कैलाश नारायण बंसल, मुरलीधर प्रजापति एवं श्रीमती कृष्णा दुबे, जबकि तीसरी बस का संचालन कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

यह धार्मिक यात्रा लगभग 24 घंटे की है और सभी श्रद्धालु देर रात तक गुना लौट आएंगे। संगठन की ओर से सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा एवं सुखद दर्शन की कामना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ओरछा के प्रमुख मंदिरों के साथ मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर पीतांबरा पीठ में मंत्री राकेश शुक्ला के साथ यात्रियों ने सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाया।

शासकीय पेंशनर्स संगठन ने इस धार्मिक यात्रा को सदस्यों के आध्यात्मिक, सामाजिक और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें