मेरे वोटर नहीं हो…’ कहकर शिकायत ठुकराई, BJP विधायक की जनचौपाल में हंगामा; मासूम को कार के बोनट पर लिटाकर ग्रामीण का विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘मेरे वोटर नहीं हो…’ कहकर शिकायत ठुकराई, BJP विधायक की जनचौपाल में हंगामा; मासूम को कार के बोनट पर लिटाकर ग्रामीण का विरोध

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 17 जुलाई 2026

शिवपुरी | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में भाजपा विधायक रमेश खटीक की जनचौपाल उस समय विवादों में घिर गई, जब दूसरे विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों की शिकायत सुनने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया। विधायक के इस रवैये से नाराज एक ग्रामीण ने विरोध स्वरूप अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के बोनट पर लिटा दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, करैरा विधायक रमेश खटीक जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कुछ ग्रामीण भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि विधायक ने उनसे कहा कि “तुम्हारे विधायक दूसरे हैं, मैं करैरा का विधायक हूं” और उनकी शिकायत सुनने से मना कर दिया।

 

इस पर बरखाड़ी निवासी जितेंद्र केवट ने विरोध जताते हुए अपने छोटे बच्चे को विधायक की कार के बोनट पर लिटा दिया। बोनट गर्म होने के कारण पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित हटाया। घटना के बाद जनचौपाल में हंगामे की स्थिति बन गई।

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विपक्ष ने इसे जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें