मुंबई पुलिस पर महिला प्रदर्शनकारी से बदसलूकी का आरोप, वीडियो पर बचाव में उतरे अधिकारी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के दादर इलाके में छात्रों के एक प्रदर्शन के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सादे कपड़ों में तैनात पुलिस अधिकारी पर महिला प्रदर्शनकारी को गलत तरीके से पकड़ने, घसीटने और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और मुंबई पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुंबई पुलिस, यह कैसा बर्ताव है? एक पुरुष पुलिसकर्मी एक युवा महिला प्रदर्शनकारी के साथ इस तरह ज़बरदस्ती क्यों कर रहा है? वह अपनी महिला सहयोगियों को यह काम क्यों नहीं करने दे रहा है? उसके ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की जाएगी? यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।






