गुना में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसपी ने पैदल निरीक्षण कर दिए बड़े निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसपी ने पैदल निरीक्षण कर दिए बड़े निर्देश

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

23 जुलाई 2026 डायरेक्ट

यातायात सुधार अभियान: गुना में कलेक्टर-एसपी का पैदल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने से रोड वाइडनिंग तक दिए निर्देश

गुना | 22 जुलाई 2026:

शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने मंगलवार को रिलायंस पेट्रोल पंप तिराहे से नानाखेड़ी तक पैदल निरीक्षण कर यातायात, अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण और गुमटियां हटाने, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्थित करने, गड्ढे भरने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, हनुमान चौराहे पर रोड वाइडनिंग, जय स्तंभ चौराहे पर विद्युत वायरिंग और लाइन मार्किंग सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं जगत होटल क्षेत्र में डिवाइडरों पर रेडियम स्टड लगाने और मारुति सुजुकी तिराहे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने को भी कहा गया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में यातायात सुधार और अतिक्रमण हटाने का अभियान अब लगातार और सख्ती से चलाया जाएगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें