खजाने के लालच में बेटी की हत्या! तांत्रिक के झांसे में पिता बना कातिल, एमपी में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा
Madhya Pradesh Crime News: गड़े धन के लालच में पिता ने की बेटी की हत्या, तांत्रिक के बहकावे में रची गई सनसनीखेज साजिश
मध्य प्रदेश के भोपाल में गड़े धन के लालच और तांत्रिक के बहकावे में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। जानिए कैसे अंधविश्वास ने पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर दी।

भोपाल: गड़े धन के लालच में बेटी की हत्या, तांत्रिक के बहकावे में पिता बना हत्यारा
भोपाल | द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
मध्य प्रदेश में गड़े धन और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने तथा अंधविश्वास फैलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यहां कथित तांत्रिक के बहकावे में आकर एक पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को विश्वास दिलाया गया था कि खेत में करोड़ों का खजाना दबा है और उसे निकालने के लिए “बलि” देना आवश्यक है।
पुलिस जांच के अनुसार, भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र निवासी चैन सिंह कुशवाह को एक तांत्रिक ने खेत में सोना-चांदी का खजाना होने का झांसा दिया। अनुष्ठान के दौरान तांत्रिक ने दावा किया कि लड़की के शरीर में “बाबा” का वास है और उसकी बलि दिए बिना खजाना नहीं मिलेगा। अंधविश्वास में डूबे पिता ने बेटी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।
बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में खेत से कंकाल मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच के आधार पर पुलिस ने पिता और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कथित तांत्रिक की तलाश जारी है।
अंधविश्वास बन रहा जघन्य अपराधों की वजह
Madhya Pradesh Crime News,






