गुना न्यूज़ : जैन मुनि से कथित अभद्रता पर बवाल, आरोन थाने का घेराव; दो महिलाओं पर FIR दर्ज
गुना | द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि निरोगसागरजी महाराज के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आने के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में समाजजन ने आरोन थाने का घेराव कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के अनुसार, आहारचर्या से लौट रहे मुनिश्री का रास्ता रोककर दो महिलाओं द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली-गलौज और धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
SEO Keywords: Guna News, Aron News, Jain Muni News, Guna Jain Society, Aron Police, Guna Breaking News, Jain Monk Incident, MP News.






