स्कूल में झंडा वंदन के बाद बवाल! सरपंच पति पर शिक्षकों को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
17 अगस्त 2026

चाकलौदा/दमोह। शासकीय एकीकृत विद्यालय चाकलौदा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि झंडा वंदन के बाद स्कूल में शिक्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम करा रहे थे, तभी सरपंच गगनदीप कौर अपने पति के साथ अचानक विद्यालय पहुंचीं और संस्था प्रभारी जगदीश प्रसाद बैरागी से कथित तौर पर गर्म लहजे में बातचीत शुरू कर दी।
शिक्षकों का आरोप है कि सरपंच पति ने उन्हें धमकाया और सवाल किया कि उनके बिना झंडा वंदन कार्यक्रम कैसे आयोजित किया गया। विवाद के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिक्षकों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने विवाद की पुष्टि करते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है। वहीं, सरपंच के खिलाफ पूर्व में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने और जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जांच चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।




