Offline
Online
Viewers 0

गुना इंडिपेंडेंस डे 2026: SP हितिका वासल ने पुलिस कार्यालय में फहराया तिरंगा, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना इंडिपेंडेंस डे 2026: SP हितिका वासल ने पुलिस कार्यालय में फहराया तिरंगा, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

16 अगस्त 2026 

गुना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुना में देशभक्ति और गरिमा से भरपूर समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

 

इस अवसर पर एसपी हितिका वासल ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

 

एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। समारोह में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति और सुरक्षा बनाए रखने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें