Offline
Online
Viewers 0

उज्जैन में महाकाल परिसर में अफवाह से मची भगदड़, हरसिद्धि चौराहे पर कई श्रद्धालु घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन में महाकाल परिसर में अफवाह से मची भगदड़, हरसिद्धि चौराहे पर कई श्रद्धालु घायल

 द्वारका न्यूज़ विशेष संवाददाता उज्जैन 

17 अगस्त 2026 

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरसिद्धि चौराहे के पास करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Keywords: Ujjain News, Ujjain Stampede, Mahakal Temple, Nagchandreshwar Temple, Harsiddhi Chauraha, Ujjain Latest News, उज्जैन भगदड़, महाकाल मंदिर, नागचंद्रेश्वर मंदिर

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें