गुना में राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का भव्य स्वागत, 1990 की ऐतिहासिक यात्रा की यादें ताजा
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
17 अगस्त 2026
गुना। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में निकाली जा रही 35वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा सोमवार को गुना पहुंची। पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में यात्रा का स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. दोराईवेलु और विधायक इंजीनियर ऋषि अग्रवाल ने बताया कि राजीव गांधी ने वर्ष 1990 में हैदराबाद के चारमीनार से सद्भावना यात्रा शुरू की थी। 9 अगस्त को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से शुरू हुई वर्तमान यात्रा 19 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य शांति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता, आईटी क्रांति और आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 20 अगस्त को वीरभूमि, नई दिल्ली में इसका समापन होगा।





