Offline
Online
Viewers 0

गुना में छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, विनिता शिंदे बनीं अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, विनिता शिंदे बनीं अध्यक्ष

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

17/08/2026

गुना। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज, गुना के महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समाज की महिलाओं को संगठित करने, सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

नई कार्यकारिणी में विनिता शिंदे को महिला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में अर्चना चौधरी, वैशाली जाधव एवं अंजू शिंदे को दायित्व दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर ममता कदम, रचना ढोरे एवं शिवानी देशमुख, जबकि कोषाध्यक्ष संगीता राजमिरे को बनाया गया। सह-कोषाध्यक्ष एवं सचिव की जिम्मेदारी मिताली जगदाळे को सौंपी गई।

 

महासचिव के रूप में सुनीता जाधव एवं लीना जाधव तथा संयुक्त सचिव के रूप में शिवानी गवरकर एवं तपस्या मोरे को नियुक्त किया गया। कार्यालय सचिव पूजा यादव एवं दीपा शिंदे, संगठन मंत्री शीतल कोहिटे, यामिनी गवळकर, अनिता निकम, साक्षी लाड एवं मेघा कदम को बनाया गया।

 

मीडिया प्रभारी वर्षा मोरे एवं रिया ढोरे, सह-मीडिया प्रभारी निकिता कदम एवं सोनम पठारे तथा कार्यक्रम संयोजक स्वप्नाली हंडे, रिया ढोरे, शैफाली शिंदे, आराध्या फालके, पद्मिनी सुर्वे एवं अक्षदा पाटील को जिम्मेदारी दी गई। मंच प्रभारी के रूप में स्वप्नाली हंडे, शैफाली शिंदे, पूजा यादव एवं जय श्री कोकाटे को दायित्व सौंपा गया।

 

सदस्य के रूप में रीना भताने, भारती जाधव, विजेता कोहिटे, सुरुचि शिंदे, ऐश्वर्या चव्हाण, शिवानी मोरे एवं बबली जाधव को शामिल किया गया।

 

समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मंडल शिक्षा, संस्कार, सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाजहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें