“महादेव की कृपा से महाकाल के मंदिर में बहुत बड़ा हादसा टल गया..”
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
18 अगस्त 2026
आज सावन का तीसरा सोमवार है और नाग पंचमी भी है.. उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए हजारों लोग जुटे हैं..
नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में एक बार नाग पंचमी को सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलता है.. कल रात 12 बजे से ये मंदिर खुला और आज रात 12 तक दर्शन होंगे.. देश भर से श्रद्धालु यहां आते हैं..
अभी कुछ देर पहले नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात हो गए.. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे.. मंदिर परिसर में लगे लोहे के बैरियर गिर गए.. कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है..
हालांकि, महाकाल मंदिर के प्रशासन ने किसी भी तरह की अव्यवस्था और भगदड़ से इनकार किया है..
#Mahakal #Ujjain #NagPanchmi #Sawan #Somwar #Stampede





