Offline
Online
Viewers 0

गुना में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार; ₹19,600 नकद जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार; ₹19,600 नकद जब्त

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

18 अगस्त 2026

गुना। गुना कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हनुमंता मंदिर के पास गोयल की वाड़ी में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹19,600 की नकदी और ताश की गड्डी जब्त की है। कार्रवाई 14 अगस्त 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ताश के पत्तों से रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगा रहे आरोपियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 471/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा एवं टीम ने की। पुलिस ने कहा कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें