भोपाल के कोलार क्षेत्र नशे में 90 की रफ्तार से दौड़ी इनोवा नेपिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत; 7 साल का बेटा AIIMS में भर्ती
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
19 अगस्त 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार और कथित नशे में ड्राइविंग ने दर्दनाक सड़क हादसे को जन्म दे दिया। अंकित परिसर के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय शुभम अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 7 वर्षीय बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए AIIMS भोपाल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कार चालक की उम्र 21 वर्ष है और वह कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि ब्रेक लगाने के बजाय चालक ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार बेकाबू होकर स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा पलट गई, एयरबैग खुल गए और सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









