Offline
Online
Viewers 0

पैलेट गन मामले में FIR के लिए राहुल गांधी का 6 घंटे धरना, छात्र साहिल की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पैलेट गन मामले में FIR के लिए राहुल गांधी का 6 घंटे धरना, छात्र साहिल की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 21 अगस्त 2026

नई दिल्ली। जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के छर्रे लगने के आरोपों को लेकर छात्र साहिल की शिकायत पर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने में करीब छह घंटे तक धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया। साहिल ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उसे पैलेट गन के छर्रे लगे। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस आरोपों की जांच कर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें