भागलपुर में गंगा ने निगला 100 साल पुराना मंदिर, देखते ही देखते नदी में समाया चैती माता दुर्गा मंदिर
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
2 सितंबर 2026

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के शंकरपुर गांव में गंगा नदी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां करीब 100 वर्ष पुराना चैती माता दुर्गा मंदिर देखते ही देखते गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में बहने की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मंदिर के गंगा में समाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और लोग इस भयावह मंजर को अपनी आंखों से देखते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर काफी पुराना था और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता था।
मंदिर के गंगा में विलीन होने का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आने के बाद घटना चर्चा में है। ग्रामीणों में मंदिर के नदी में समाने को लेकर गहरा दुख और चिंता है। घटना ने गंगा किनारे बसे गांवों में कटाव और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।









