पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र, आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस सरकार के साथ दिग्विजय सिंह, बोले- पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है, भारत सरकार दे कड़ा जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र, आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस सरकार के साथ दिग्विजय सिंह, बोले- पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है, भारत सरकार दे कड़ा जवाब

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश कुमार झा

गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा   पाकिस्तानी नेता पुलिस और आर्मी आतंकवादियों का जनाजा में जाती है शामिल होती है उन्हें संरक्षण देती से स्पष्ट है कि पाकिस्तान आतंकवादी का केंद्र बन गया

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम (सीजफायर) के बावजूद पाकिस्तान की ओर से जारी गोलाबारी और ड्रोन हमलों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुना दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पाकिस्तान अब आतंकवादियों का गढ़ बन चुका है और भारत सरकार को हर मोर्चे पर उसे कड़ा जवाब देना चाहिए।

 

युद्ध अंतिम विकल्प नहीं, लेकिन आतंक के खिलाफ सख्ती जरूरी

दिग्विजय सिंह ने कहा, आज पूरे विश्व के लिए पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन गया है

हर समस्या का समाधान बातचीत से संभव है, युद्ध अंतिम विकल्प होता है। लेकिन पाकिस्तान की सरकार अब खुद आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल कर रही है। यह अब पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को लेकर आज अधिकांश वैश्विक शक्तियां एकमत हैं कि वहां की सरकार खुद आतंक को संरक्षण दे रही है। ऐसे में भारत को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से जवाब देना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत पाकिस्तान के सीज फायर पर उन्होंने आपत्ति जताई और इसे उचित नहीं माना

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें