*भारती एंव जैन मिलन द्वारा बच्चों का विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित*
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश कुमार झा
117 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवाओं का वितरण
गुना। 11 मई को सेवा भारती गुना द्वारा संस्थापक श्री विष्णु जी की स्मृति में चल रहे सेवा सप्ताह के सातवें दिन रानी दुर्गावती संस्कार केंद्र के सहयोग से पुरानी छावनी स्थित कांजी हाउस के समीप विशाल बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में गुना के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. पी. जैन द्वारा 117 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यकतानुसार दवाएं लिखी गईं। जैन मिलन गुना द्वारा सभी दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एस. पी. जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई, तत्पश्चात विश्व शांति के लिए महावीर प्रार्थना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर नगर जैन मिलन से पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन कंटपीस, कोषाध्यक्ष वीर सुनील जैन पंचायत, वीर विजय ठेकेदार, संस्था के सचिव अमित टांटिया, श्री चंद्रेश गोलेछा, सुनील होजरी, महावीर एम.आर., चंद्रेश गढ़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सेवा भारती से जिला अध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सुनील पांडेय, प्रताप सिंह परिहार, संस्कार केंद्र से लक्ष्मी प्रजापति, जगमोहन प्रजापति, डॉ. भरत कुशवाह एवं पुरानी छावनी क्षेत्र के अन्य समाजसेवीगण भी उपस्थित रहे।









