जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल गंभीर बीमारी से जूझ रही बच्ची के उपचार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल

गंभीर बीमारी से जूझ रही बच्ची के उपचार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

 द्वारका न्यूज़ 

गुना, 12 मई 2026।

जिला जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब एक पीड़ित महिला अपनी गंभीर रूप से बीमार बेटी के इलाज की गुहार लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के समक्ष पहुंची। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सहायता का भरोसा दिलाया और बच्ची के उपचार के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

 

गुलाबगंज निवासी बॉबी साहू एवं उनकी मां ने जनसुनवाई में बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित है। चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से महंगे इंजेक्शन लगाए जाने की सलाह दी गई है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उपचार कराने में असमर्थ है।

 

पीड़िता की समस्या सुनते ही कलेक्टर श्री कन्याल ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए महिला को ढांढस बंधाया और कहा कि शासन पूरी तरह परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्ची के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

कलेक्टर ने तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि बच्ची के पहले इंजेक्शन का पूरा खर्च रेडक्रॉस के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे के इलाज के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य लोगों से सहयोग लेने की बात कही, ताकि बच्ची का उपचार निरंतर जारी रह सके।

 

कलेक्टर की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवार भावुक हो उठा और उन्होंने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने भी कलेक्टर की सहृदयता और मानवीय सोच की सराहना की।

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें