केंट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो अपहृत युवक सकुशल बरामद
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
17 मई 2026
गुना। केंट थाना क्षेत्र से दो युवकों के अपहरण के मामले में गुना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातभर सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवकों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से 3 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। अपहृत युवकों को चोरौल रोड स्थित पुलिया के नीचे पाइपों में हाथ-पैर और मुंह बांधकर छिपाकर रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने रामकृष्ण रघुवंशी, अंकित सिकरवार, गायत्री रघुवंशी और सिद्धी रघुवंशी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।









