मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
17 मई 2026
गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश सहरिया को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
✍️ विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक, द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









