20 दिन बाद खुला माता मंदिर चोरी कांड, चांदी के मुकुटों सहित आरोपी गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
17 मई 2026
गुना। आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम माता मूड़रा स्थित प्राचीन माता मंदिर से चांदी के 11 मुकुट चोरी मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 03 साबुत मुकुट एवं 08 मुकुटों के 183 चांदी के टुकड़े बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने रंजिश के चलते मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। करीब 20 दिनों की सतत निगरानी और माईक्रोबीट प्रणाली की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में आरोन थाना पुलिस ने आरोपी कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
✍️ विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक, द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









