द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
17 मई 2026
ग्वालियर
ग्वालियर में महानाट्य “हमारे राम” का मंचन देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श और सनातन मूल्यों का जीवंत दर्शन था।
प्रसिद्ध अभिनेता एवं ओजस्वी वक्ता श्री आशुतोष राना जी ने रावण की भूमिका को अपने प्रभावशाली अभिनय और दमदार संवादों से जीवंत कर दिया, वहीं श्री राहुल भूचर जी ने भगवान श्रीराम के चरित्र को अत्यंत सौम्यता, गरिमा और भावपूर्ण अभिनय के साथ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का भव्य मंचन, संगीत, संवाद और आध्यात्मिक वातावरण मन को गहराई तक स्पर्श कर गया। सभी कलाकारों एवं आयोजकों को इस अद्भुत प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय सियाराम।









