उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज अदा करने को लेकर चेतावनी दी
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक
लखनऊ: 18 मई, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज अदा करने को लेकर चेतावनी देते हुए सोमवार को कहा कि धार्मिक स्थलों पर अलग-अलग पालियों में धर्म से संबंधित गतिविधियां की जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान सुशासन की एक नई परिभाषा तय करता है।
सार्वजनिक सड़कों का मुख्य उद्देश्य सुगम यातायात सुनिश्चित करना है न कि किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों से आवागमन को रोकना।
जब कानून और व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाती है तो समाज में एक सकारात्मक और अनुशासित बदलाव दिखाई देने लगता है।
यहां एक हिंदी समाचार के कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार सड़क जाम करके नमाज या किसी अन्य धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देगी।









