प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के महाराजा से मुलाकात की
द्वारका न्यूज़ चीफ एडिटर
ओस्लो: 18 मई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो के शाही महल में नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की और भारत में तेजी से हो रहे बदलावों तथा नॉर्वे के व्यवसायों के लिए देश में उभरते अवसरों का जिक्र किया।
मोदी स्वीडन की यात्रा पूरी कर सोमवार को नॉर्वे के दो दिवसीय दौरे पर ओस्लो पहुंचे।









