“सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा!”
अजय सिंह राहुल का बड़ा हमला
इंदौर के गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस को अब किसी “गद्दार” की जरूरत नहीं है।
अजय सिंह ने दो टूक कहा—
“अगर सिंधिया कांग्रेस में वापस आना चाहेंगे, तो हम उन्हें नहीं लेंगे… और अगर इसके बाद भी उन्हें पार्टी में लिया गया, तो मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा।”
कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी केके मिश्रा ने भी अजय सिंह के बयान का समर्थन किया। बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।









