IND vs AFG 2nd ODI Highlights: 170 रन से जीता भारत

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए थे. शुभमन गिल ने 154 रन बनाए, ईशान किशन ने भी शतक (125) जड़ा. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह जुर्माते ने 79 रनों की पारी खेली. सोदीकुल्लाह अटल ने 42 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट लिए. डेब्यू मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए. अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवरों में 232 के स्कोर पर सिमट गई और भारत 170 रनों से इस मैच को जीत गया.







