लिट्टी-चोखा से खुला 19 करोड़ के मिलावटी डेयरी कारोबार का राज
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
18 जून 2026
भोपाल में लिट्टी-चोखा खाते समय घी का स्वाद अजीब लगने पर एक सोशल एक्टिविस्ट की शिकायत ने करोड़ों के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि जयश्री गायत्री फूड्स लिमिटेड के मालिक किशन मोदी कथित तौर पर पाम ऑयल और खतरनाक रसायनों से मिलावटी डेयरी उत्पाद बनाकर विदेशों में निर्यात कर रहे थे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किशन मोदी को गिरफ्तार कर करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी कुर्क कर ली हैं।






