एसपी हितिका वासल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और जिम्मेदारी के मंत्र
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
19 जून 2026
गुना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में आयोजित प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति, महिला सम्मान, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया, जबकि यातायात प्रभारी ने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।






