वाहन चेकिंग में पकड़ा अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर, 15 ग्राम स्मैक जब्त
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
19 जून 2026
गुना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजस्थान से स्मैक तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बालकिशन मीना के पास से 15 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य तस्करी संबंधों की जांच कर रही है।






