योग संगम में उमड़ा जनसैलाब: हनुमान टेकरी पर गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’ संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी हितिका वासल ने किया योगाभ्यास, हनुमान टेकरी पर भव्य ‘योग संगम’ आयोजन

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता मोहनीष भार्गव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुना के हनुमान टेकरी परिसर में जिला स्तरीय भव्य ‘योग संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक हितिका वासल सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के संदेश के सजीव प्रसारण से हुई, जिसके बाद योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में वृक्षासन, ताड़ासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें