त्योहारों से पहले गुना पुलिस सड़कों पर उतरी, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा और शांति का संदेश
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र महेश्वरी
21 जून 2026
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से त्योहारों को भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, असामाजिक गतिविधियों या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों की बड़ी संख्या मौजूद रही।






