ज्येष्ठ सोमवार आज: शिव कृपा पाने का विशेष दिन, बन रहे कई शुभ योग
द्वारका न्यूज़ प्रधान
संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता मोहनीष भार्गव
आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का विशेष संयोग बना है, जिससे दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। पंचांग के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और रवि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिन्हें मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा, जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण, शिव चालीसा पाठ और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जाप करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु आज शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 🙏






