गुना में डबल नहीं ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: एक ही मकान से लगातार मिल रहे शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

म्याना में ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: एक ही मकान से 24 घंटे में 3 शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच तेज

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता मोहनीष भार्गव

21 जून 2026

गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान के बंद कमरे से सोमवार को महिला और पुरुष के सड़े-गले शव बरामद किए गए। खास बात यह है कि इसी मकान से लगे दूसरे बंद कमरे से रविवार को भी एक बुजुर्ग का शव मिला था। लगातार दो दिनों में एक ही परिसर से तीन शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बन गया है।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को स्थानीय लोगों ने मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बंद कमरे को खुलवाया तो अंदर महिला और पुरुष के शव पड़े मिले, जो काफी समय पुराने और सड़ी-गली अवस्था में थे।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले का जायजा लिया। जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों मौतों के पीछे क्या कारण है और इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।

 

फिलहाल मृतकों की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। लगातार एक ही मकान से शव मिलने से यह मामला अब रहस्य और सनसनी का केंद्र बन गया है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें