नोएडा में शराब के नशे में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाथ में सिगरेट-बोतल लेकर बीच सड़क पर लेटी, लगा लंबा जाम
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
21 जून 2026
नोएडा। शहर में शराब के नशे में धुत एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। हाथ में सिगरेट और शराब की बोतल लिए युवती सड़क के बीचोंबीच लेट गई, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 1 जून 2026 की बताई जा रही है। आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में रहने वाली 32 वर्षीय युवती शराब के नशे में सड़क पर पहुंच गई और अचानक बीच रास्ते में लेटकर शोर-शराबा करने लगी। उसके इस व्यवहार से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक सड़क पर हंगामा करती रही। इस दौरान राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।






