गुना में श्री सुधा सागर महाराज अगवानी जुलूस की चेन चोरी का खुलासा, दिल्ली की महिला गैंग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश कुमार झा
21 जून 2026
गुना। शहर में श्री सुधा सागर महाराज के अगवानी जुलूस के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। देवास पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह से पूछताछ के बाद गुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दिल्ली निवासी 4 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है।
गुना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनुप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने मामले की जांच के दौरान जुलूस में हुई 3 चेन चोरी की सनसनीखेज वारदातों का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ और धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाकर महिलाओं की सोने की चेन उड़ाते थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरोह के अन्य मामलों में संलिप्त होने की भी जांच की जा रही है।






