गुना: पेंशनर्स संगठन ने CMHO से की मुलाकात, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ओपीडी दिवस की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना: पेंशनर्स संगठन ने CMHO से की मुलाकात, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ओपीडी दिवस की मांग

गुना। शासकीय पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से सौजन्य भेंट कर जिला चिकित्सालय में पेंशनर्स को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

संगठन ने प्रोस्टेट जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार की बेहतर व्यवस्था, अस्पताल में भीड़ से बचाने के लिए पेंशनर्स हेतु माह में एक निश्चित ओपीडी दिवस, तथा अलग पंजीयन और लैब जांच काउंटर शुरू करने का सुझाव दिया। संगठन के सचिव जैनेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों को इलाज कराने में काफी सुविधा मिलेगी।

इस दौरान उपाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, हरिष सोनी, एम.डी. प्रजापति, देवेंद्र सिंह राणा सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें