पहले मां के चरणों में झुके, फिर चुरा ले गए मुकुट-छत्र!
CCTV में कैद हुई बदमाशों की अनोखी करतूत, पुलिस तलाश में जुटी
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 13 सितंबर 2026
बुरहानपुर। इच्छादेवी माता मंदिर में शनिवार देर रात तीन बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की। हैरानी की बात यह रही कि चोरी से पहले बदमाशों ने माता के चरणों में सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया और जाते समय भी प्रणाम किया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
बदमाश मंदिर से मुकुट और छत्र ले गए। दानपेटी पहले ही खाली कर दी गई थी, जबकि देवी मां के गले का सोने का मंगलसूत्र और नाक की लोंग बदमाश नहीं निकाल पाए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।








