Offline
Online
Viewers 0

सात करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश, आज लगेगा सवा लाख मोदक का भोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सात करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश, आज लगेगा सवा लाख मोदक का भोग

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

इंदौर | द्वारका न्यूज़ | 14 सितंबर 2026

इंदौर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश का भव्य स्वर्ण-आभूषणों से श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश सहित पूरे परिवार को करीब सात करोड़ रुपये के आभूषणों से सजाया गया है। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट के अनुसार, गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर भगवान का पंचामृत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण चंद्रिका और स्वर्ण छत्र धारण कराया गया, जबकि मां रिद्धि-सिद्धि तथा शुभ-लाभ को भी स्वर्ण मुकुट पहनाए गए। भगवान को हीरे जड़ित नवीन नेत्र भी धारण कराए गए।

गणेशोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और विद्युत रोशनी से सजाया गया है। वहीं गणेश चतुर्थी पर सुबह 10 बजे सवा लाख मोदक का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा।

इस वर्ष गणेशोत्सव 14 से 25 सितंबर तक 12 दिनों तक मनाया जा रहा है। शहरभर में पंडालों और घरों में गणपति स्थापना के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें