4 नाबालिग अचानक हुए लापता, म्याना पुलिस ने भोपाल तक खंगाला… आखिरकार सकुशल मिले चारों बच्चे
12 सितंबर को घर से निकले थे चारों, पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली बड़ी राहत

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना। म्याना थाना क्षेत्र से एक साथ चार नाबालिग बालकों के लापता होने से पुलिस और परिजनों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही म्याना पुलिस ने बिना समय गंवाए तलाश शुरू की और बच्चों के भोपाल में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम परिजनों को साथ लेकर भोपाल पहुंच गई।
पुलिस ने चारों बालकों को सकुशल खोज निकाला और म्याना वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के घर पहुंचते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत लौट आई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चारों बालकों ने काम के सिलसिले में अपनी इच्छा से भोपाल जाने की बात बताई। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में हुई इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर बाल सुरक्षा को लेकर गुना पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता को सामने रखा।








