भांजी के आशिक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, मामा पर आरोप
इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमिका से मिलने गए 22 वर्षीय युवक का जंगल में मिला सड़ा-गला शव
द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 15 सितंबर 2026
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में प्रेम-प्रसंग ने एक युवक की जान ले ली। 8 सितंबर से लापता 22 वर्षीय संदीप का सड़ा-गला शव जंगल में पत्थरों के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका के मामा ने संदीप की पत्थरों से कुचलकर हत्या की और शव को जंगल में छिपा दिया। कई दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने खुद जंगल में खोजबीन की, जहां पत्थरों के नीचे शव बरामद हुआ।
परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस को युवक की लोकेशन की जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग को मुख्य वजह माना जा रहा है।








