द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 15 सितंबर 2026
वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का कब्जा, BJP को बड़ा झटका

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मजबूत गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ में भाजपा को बड़ा झटका दिया है। जिले की आठ निकायों में कांग्रेस ने चार जगह बहुमत हासिल किया। झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बोर्ड बनाना तय कर लिया, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिलीं। दो वार्डों में निर्दलीय और एक में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।
कांग्रेस ने भवानी मंडी, खानपुर और डग में भी बहुमत हासिल किया। भाजपा झालरापाटन, अकलेरा और मनोहरथाना में बढ़त बनाने में सफल रही। पिड़ावा में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, जहां आम आदमी पार्टी किंगमेकर की भूमिका में आ गई है।
झालावाड़ में कांग्रेस की सफलता को वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।







