Offline
Online
Viewers 0

गुना की बदहाल सड़कों पर फूटा जनआक्रोश, 7 दिन में सुधार का  सवर्ण आर्मी का अल्टीमेटम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना की बदहाल सड़कों पर फूटा जनआक्रोश,

7 दिन में सुधार का  सवर्ण आर्मी का अल्टीमेटम

 

गड्ढों से छलनी सड़कें और बजबजाती नालियां बनीं परेशानी का सबब, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

गुना | द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

गुना शहर की खस्ताहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर नागरिकों में बढ़ती नाराजगी अब प्रशासन तक पहुंच गई है। जनसुनवाई में विक्रम सिंह तोमर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सात दिनों के भीतर शहर की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया कि शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 37 तक कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, वहीं गलियों और कॉलोनियों में नालियां चोक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नागरिकों को खुद सफाई करनी पड़ रही है।

 

ज्ञापन में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया कि सीएम हेल्पलाइन पर लगातार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। विकासनगर और बरवटपुरा क्षेत्रों में कचरा वाहन नियमित नहीं पहुंचने से खाली प्लॉटों में कचरा जमा होने की बात भी उठाई गई।

 

विक्रम सिंह तोमर ने प्रशासन को चेतावनी दी कि सात दिन में सड़कों और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की अगली रूपरेखा तय की जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें