गुना में 17 मई को तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में आयोजन
प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर
जिला संपादक : राजीव विजयवर्गीय
गुना। भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में *राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक* कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मई 2025, शनिवार को सायंकाल 5 बजे गुना में निकलने जा रही भव्य ओर इतिहासिक #तिरंगा_यात्रा। यात्रा का आरंभ सांयकाल 5 बजे शास्त्री पार्क गुना पर एकत्रीकरण के साथ होगा। यह तिरंगा यात्रा लक्ष्मीगंज, बापू पार्क, सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा पर पहुंचेंगी जिसका भारत माता के जयकारे के साथ समापन किया जाएगा।
*इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें धन्यवाद देना है।*
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को एक निजी होटल गुना में सर्व समाज की बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, सचिव सहित नगर के गणमान्य जनों ने सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को भव्य इतिहासिक बनाने अपने अपने विचार साझा किए। बैठक में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संतोष धाकड़, सह संयोजक विकास जैन नखराली एवं कविंद्र चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ओर उन्होंने तिरंगा यात्रा की विस्तृत चर्चा कर समाजजनों के विचार जाने। बैठक में उपस्थित सर्व समाज की ओर से इस ऑपरेशन सिंदूर की इतिहासिक सफलता पर सेना के सम्मान में निकलने जा रही ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सभी जिलेवासियों से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया हे। बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव, जिला अध्यक्ष आनन्द भार्गव, जैन समाज अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री अनिल जैन, राजपूत समाज अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाह, कायस्थ समाज से ब्रजेश श्रीवास्तव, व्यापार एवं उद्योग संघ जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, शिक्षक संघ से नरेंद्र भार्गव, विश्व हिंदू परिषद से सुरेश शर्मा, केमिस्ट एसोसियन से राकेश शर्मा, भारत विकास परिषद महिला अहिल्या शाखा से इंदु सोनी, एकल विद्यालय से आशा रघुवंशी, सचिव रेनू विकास जैन, श्रवण एवट, सुनील अग्रवाल, संजीव विजयवर्गीय, रघुवंशी समाज से अर्जुन सिंह रघुवंशी, बोहरा समाज से मिसवा नूर, नरेंद्र राठौर, लल्लू सिंह लोधा, पतंजलि से हरिओम राठौर, गायत्री परिवार से ओपी श्रीवास्तव, रोटरी से मनोज अग्रवाल, शंभू सेन काजल अवस्थी सहित सोनी समाज, कुशवाह समाज, यादव समाज, मुस्लिम समाज, सिख समाज सहित विभिन्न समाज जन उपस्थित रहे। बता दे कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हाल ही में पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी ठिकानों और उनके प्रशिक्षण शिविरों को ध्वस्त कर दिया। कई आतंकवादी सरगनाओं के मारे जाने के साथ यह ऑपरेशन आतंकवादियों के हौसलों को तोड़ने में सफल रहा। इस ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाने और भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए गुना में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहलगाम हमले में शामिल रहे आतंकवादियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा देने और उनके ठिकानों को तबाह करने का जनता से किया वादा पूरा किया है। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान ने नौ आतंकी ठिकानों, 11 एयरपोर्ट, 100 से ज्यादा आतंकियों, 50 सैनिकों और अपना सम्मान खो दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को बताने के लिए देश भर में विभिन्न समाज वर्ग के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।
*सामाजिक सहभागिता की अपील*
सर्व समाज द्वारा गुना के पूर्व सैनिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, पेंशनर संगठनों, धार्मिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक संगठनों, और समस्त नागरिकों से तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है। विधायक ने कहा कि “यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सेना के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हम सभी को एकजुट होकर इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनना चाहिए।”









