क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती 2025

राजपूत समाज के युवा नेता सोनेंन्द्र तोमर ने जानकारी देते हुए बताया महाराणा प्रताप जयंती 1 जून 2025 को मनाई जाएगी, जो मेवाड़ के महान राजपूत योद्धा, महाराणा प्रताप के जन्मदिवस को याद करती है. यह दिन उनके साहस, बलिदान और मुगल साम्राज्य के खिलाफ उनके प्रतिरोध की याद दिलाता है.

महाराणा प्रताप जयंती की विशेषताएं:

जन्मदिवस का उत्सव:

यह महाराणा प्रताप का जन्मदिवस है, जो 9 मई 1540 को हुआ था.

सांस्कृतिक कार्यक्रम:

इस दिन पूरे भारत में, विशेषकर राजस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं.

श्रद्धांजलि:

लोग उनकी मूर्तियों और ऐतिहासिक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, और मंदिरों में विशेष पूजा करते हैं.

वीरता का स्मरण:

यह दिन महाराणा प्रताप की वीरता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है.

साहस और बलिदान:

यह दिन उनके साहसी युद्धों और मुगलों के खिलाफ उनके प्रतिरोध को याद दिलाता है, जैसे हल्दीघाटी का युद्ध.

देशभक्ति और स्वतंत्रता:

यह दिन देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना को जगाता है, और लोगों को अपने देश के लिए बलिदान देने के लिए प्रेरित करता है.

हिन्दू राजपूत राजा का सम्मान:

महाराणा प्रताप को एक महान हिन्दू राजपूत राजा के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने राज्य और लोगों की रक्षा के लिए संघर्ष किया.

सांस्कृतिक विरासत:

यह दिन भारतीय संस्कृति और विरासत के एक महत्वपूर्ण पहलू का प्रतिनिधित्व करता है, और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ता है.

 

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता राजीव विजय

क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुना जिले में क्षत्रिय राजपूत समाज जिला गुना द्वारा मनाई जा रही है अपने प्राणों को न्योछावर कर भारतवर्ष को मुगलों के आक्रमणों से सुरक्षित रखने वाले वीर प्रतापी महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास से गुना जिले में मनाई जाती है सोनेंद्र सिंह तोमर द्वारा जानकारी प्रदाय की गई कि 1 जून 2025 रविवार रविवार को प्रताप छात्रावास प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रताप छात्रावास में ही शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा मुख्य अतिथि राजऋषि राजेंद्र सिंह नरूका जी होंगे जो अलवर राजस्थान से कार्यक्रम में पधारेंगे ज्ञातव्य है कि गुना जिले में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम एवं शोभायात्रा संपूर्ण मध्य प्रदेश में सर्वाधिक भव्यता पूर्वक आयोजित की जाती है शोभायात्रा के पश्चात राजपूत समाज द्वारा इस वर्ष घोषित दसवीं एवं बारवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा एवं इस वर्ष सेवानिवृत हुए वरिष्ठजनों एवं नई ज्वाइनिंग प्राप्त किए जाने वाले उत्कृष्ट युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम की तैयारियां सोनेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में की जा रही है घर घर चलो, हर घर चलो की तर्ज पर गुना जिले में निवासरत प्रत्येक राजपूत परिवार के निवास तक राजपूत युवाओं की टीम आमंत्रण पत्र प्रदाय कर महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में पधारने हेतु आग्रह कर रहे है संपर्क टीम श्री राजेश भदौरिया, शिवराज भदौरिया, रोहित तोमर, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, उपेन्द्र परिहार, राहुल बैंस, अनिल परमार, मानसिंह भदौरिया, विक्रम तोमर, प्रशांत पवैया, धर्मेश पवैया, महिपाल सिंह पवैया, हरजिंद्र पवार, अतुल भदौरिया, संतोष चौहान, नीरज जादौन, अमित प्रताप सिंह कुशवाह, विशाल सेंगर, भीम सिंह तोमर, विशाल सिंह सिकरवार, देवेंद्र चौहान, मनोज भदौरिया, संजय सिंह तोमर, अभिषेक परिहार, नितिन भदौरिया, आदित्य पवैया, अभिजीत सिंह पंवार, सत्येंद्र सिंह राजपूत, रोहित राजपूत, योगेंद्र सिंह खींची, रामपाल परमार, दिव्यम सिंह सिसोदिया, गुड्डू सेंगर, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सूरज सिंह चौहान, मनीष सोलंकी, अभिषेक सिंह सिकरवार, ऋषभ तोमर, विशाल सिंह, दुष्यंत बैंस,मेघराज सिंह चौहान, ध्यानी बना, एवं बड़ी संख्या में राजपूत युवा निरंतर कड़ी धूप में कार्य कर रहे है

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें