रक्षाबंधन के अवसर पर कैंट थाना प्रभारी  अनूप भार्गव ने स्कूल की छात्राओं से बंधबाई राखी : किया बहनों को सुरक्षा का बादा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन के अवसर पर कैंट थाना प्रभारी  अनूप भार्गव ने स्कूल की छात्राओं से बंधबाई राखी : किया बहनों को सुरक्षा का बादा

द्वारका न्यूज़ गुना

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

कैंट पुलिस थाना क्षेत्र में दिखा रक्षाबंधन का त्यौहार का हर्षोल्लास भरा प्रभाव थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने स्कूली छात्राओं से बंदबाई रखी और उन्हें दिया आशीर्वाद

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। इस साल रक्षा बंधन 09 अगस्त को है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती है और बदले में भाई बहन को रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन भाई और बहन प्यार से भरे संदेश भेजकर रक्षा बंधन की बधाई देते हैं और सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाते हैं।

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर का माहौल पूरी तरह त्योहारी रंग में रंग गया है। बाजारों में राखियों और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर और आकर्षक राखियां चुनने में व्यस्त हैं, वहीं शहर की गलियों में मिठाइयों की खुशबू भी त्योहार की आहट दे रही है। त्योहार से एक दिन पहले शुक्रवार को कैंट थाना अनोखे अंदाज में भाई-बहन के प्रेम का साक्षी बना। मोती चिल्ड्रेन स्कूल की कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राएं यहां पहुंचीं और थाना प्रभारी अनूप भार्गव सहित पूरे पुलिस स्टाफ को राखी बांधी। बहनों ने पुलिस जवानों की लंबी उम्र और सुरक्षित सेवा के लिए कामना की। छात्राओं ने कहा कि पुलिस हर समय शहरवासियों की सुरक्षा में जुटी रहती है, इसलिए आज उन्हें राखी बांधकर अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया है। पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं के इस भावुकता से स्वीकार किया और उन्हें चॉकलेट व उपहार भेंट किए। मौके पर राखी बंधवाने के बाद सभी ने मिलकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें