सवर्ण आर्मी गुना ने सौंपा नगर पालिका सीएमओ को सड़कों की मरम्मत और गडढ़ों को भरने के लिए ज्ञापन* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सवर्ण आर्मी गुना ने सौंपा नगर पालिका सीएमओ को सड़कों की मरम्मत और गडढ़ों को भरने के लिए ज्ञापन* 

द्वारिका न्यूज गुना

प्रधान संपादक 

नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन देते समय सेबाल्ड आर्मी के जिला अध्यक्ष शहर की प्रमुख समस्याओं को उठाया एवं 15 दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग की एवं कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिवस के बाद व्यापक धरना प्रदर्शन दिया जाएगा

 

नगर पालिका क्षेत्र गुना के अंतर्गत नानाखेड़ी मंडी से लेकर मारुति शोरूम तक AB रोड पर लगभग 500 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे हैं जिनके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है इन गड्डों की मरम्मत करके भरवारा जाए एवं हनुमान चौराहे से पंचमुखी मंदिर तक भी सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है बारिश के कारण और सैकड़ो गड्डे बन गए हैं आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं इस रोड की भी मरम्मत की जाए

शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय स्थापित किया जाए जिन्हें पिक टॉयलेट कहा जाता है क्योंकि बाजारों में पिक टॉयलेट ना होने के कारण महिलाओं को बहुत अधिक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता हैं

 

ऐसे ठेकेदार जिन्होंने घटिया सामग्री का उपयोग करके सड़कों का निर्माण किया गया है उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही शहर के सभी वार्डों में साफ सफाई की व्यवस्था सुचारु रूप से लागू की जाए तथा जिन मोहल्ला में कचरा बाहर नहीं पहुंच रहा है विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास जगन्नपुर में कचरा उठाने के लिए उन मोहल्ले में कचरा वाहन की व्यवस्था की जाए शहर में नालियों और सड़कों की साफ सफाई की जाए तथा खम्बो पर लाइट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था रात्रि में की जाए कोई आए दिन चोरीयों की घटना बढ़ती जा रही है

 

नगर पालिका के क्षेत्र में सड़कों के गड्डे भरे जाएं भ्रष्ट ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाए

शहर की प्रमुख सड़कों से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाय

 

यातायात नियम के तहत जिस तरह हेलमेट जरूरी अनिवार्य किया गया है इस तरह गड्डों को भी जरूरी रूप से भरा जाए

आज सवर्ण आर्मी गुना ने इस समस्या के लिए ज्ञापन दिया

ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा जी संदेश झा,

शुभम शुक्ला, मुकेश माझी तरुण पाठक जी और महेंद्र गोस्वामी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें