*सवर्ण आर्मी गुना ने किया गुना की AB रोड पर बने 300से ज्यादा गडढ़ों का सफेद छूने से सीमांकन नागरिकों की जान को खतरा** 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सवर्ण आर्मी गुना ने किया गुना की AB रोड पर बने 300से ज्यादा गडढ़ों का सफेद छूने से सीमांकन नागरिकों की जान को खतरा*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक गुना

आज गुना जिला मुख्यालय पर सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर और सभी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका होश में आओ के नारे लगाते हुए मारुति शोरूम से लेकर नानाखेड़ी तक लगभग 300 घंटे सफेद चूने से सीमांकन कर विरोध प्रदर्शन किया

जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया

सड़कों पर गड्ढों से हादसों का खतरा, वाहनों को भारी नुकसान (टायर, सस्पेंशन), और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जैसे कमर दर्द, गर्दन दर्द, और रीढ़ की हड्डी की समस्याएं; ये ट्रैफिक जाम, देरी और मानसिक तनाव भी बढ़ाते हैं, खासकर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद खतरनाक है.

 

उन्होंने बताया कि यह गड्ढे जानलेवा गड्ढे बन गए हैं कई जगह पर गड्ढे 8 फुट लंबे और 4 फीट चौड़े तक है जहां पर टैक्सी ऑटो कार,दो पहिया वाहन पलट सकते हैं गुना शहर में पहले सड़कों पर गड्ढे देखने को मिलते थे लेकिन अब लोग गढ़ों में सड़क ढूंढने को मजबूर हो गए गुना नगर पालिका क्षेत्र में रोडो पर इतने अधिक गड्ढे हो गए हैं कि सुबह से लेकर शाम तक धूल उड़ती रहती है लोगों की गाड़ियां टूट रही है उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है साथ ही दुर्घटना होने पर कई लोग असमय मृत्यु के गाल के समा जाते हैं

कई लोगों के हाथ पैर टूट जाते हैं कई लोगों को सिर में गंभीर चोट आई है

ऐसी स्थिति में उन्होंने बताया कि हमने नगर पालिका प्रशासक डिप्टी कलेक्टर मैडम को एवं जिला कलेक्टर साहब को जनसुनवाई में भी पहले ज्ञापन दिए थे और हमने 15 दिन का समय दिया था कि अगर 15 दिन के अंदर गड्ढे नहीं भरेंगे तो नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने वाली नगर पालिका के खिलाफ हम सड़क पर उतर कर व्यापक प्रदर्शन करेंगे उसी क्रम में आज पहले दिन गढ़ों का सीमांकन करने चिन्हित किया गया है अगर अभी नगर पालिका गड्ढे नहीं भरेगी तो आने वाले तीन से चार दिन में हम इन गधों को लाल मुर्मू से भरकर उन पर बेशर्म के पौधे लगाएंगे जिससे नगर पालिका अपनी शर्म तोड़कर होश में आए कुंभकरण की नींद जो सो रहैं है अधिकारी और नेता जो भ्रष्टाचार करते हैं

उन्हें वीडियो और सन्देश भेजा जाए और जनता काल के गाल में जाने से बच जाए

लोगों को आर्थिक और शारीरिक हानि ना हो यही स्वर्ण आर्मी गुना का उद्देश्य हैं

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें